1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के खिलाफ जाकर ये देश करेंगे विशाल व्यापारिक समझौता

अमेरिका के खिलाफ जाकर ये देश करेंगे विशाल व्यापारिक समझौता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 01:02 pm IST

यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी एकल बाजार का सबसे बड़ा व्यापार सौदा करने आज जापान पहुंचे हैं। वाशिंगटन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को समाप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

EU-Japan Will Go Against US Large Business Agreement- India TV Hindi
EU-Japan Will Go Against US Large Business Agreement

तोक्यो: यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी एकल बाजार का सबसे बड़ा व्यापार सौदा करने आज जापान पहुंचे हैं। वाशिंगटन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को समाप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है। यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क और आयोग के प्रमुख जीन-क्लाउड जंकर बीजिंग में वार्ता के बाद जापान पहुंचे हैं। बीजिंग में उन्होंने वैश्विक स्तर पर व्यापारिक सहयोग की अपील करते हुए व्यापार युद्ध को लेकर आगाह किया था। (अमेरिका की चाहत तुर्की रूस से नहीं बल्कि उससे खरीदे मिसाइलें )

टस्क ने बीजिंग में कल कहा था कि वैश्विक व्यापार सहयोग को बर्बाद नहीं करने, बल्कि इसमें सुधार करने का साझा कर्तव्य यूरोप और चीन का ही नहीं बल्कि अमेरिका और रूस का भी है। यह कर्तव्य व्यापार युद्ध को शुरू करने का नहीं है, जो अकसर संघर्ष का रूप ले लेता रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष और अव्यवस्था को अब भी रोका जा सकता है।’’ ईयू-जापान के बीच यह ‘‘ऐतिहासिक’’ समझौता विशाल आर्थिक क्षेत्र का निर्माण करेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘अमेरिका फर्स्ट’’ संरक्षणवाद की नीति के खिलाफ खड़ा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश