1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, 50 लोगों की मौत

इराक: अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, 50 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2021 09:13 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 09:13 am IST

अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के इस अस्पताल में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है तथा अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

Fire in Iraq hospital coronavirus ward kills atleast 50 इराक: अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, 50- India TV Hindi
इराक: अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, 50 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

बगदाद. दक्षिण इराक के दी कार प्रांत स्थित अल हुसैन टीचिंग अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई तथा अनेक लोग घायल हो गए। इराक के चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के इस अस्पताल में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है तथा अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले लोग बुरी तरह झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की वजह से लगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग लगने के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है। दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में यह वार्ड तीन महीने पहले खुला था और इसमें 70 बेड थे।

दी कार के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अम्मार अल जामिली ने बताया कि जब आग लगी तब कम से कम 63 मरीज वार्ड के भीतर थे। इराक के किसी अस्पताल में इस वर्ष आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, अप्रैल में बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने की वजह से आग लगी थी और तब कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश