1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गूगल-डूडल ने Katsuko Saruhashi को दी श्रद्धांजलि, जाने कौन थीं ये

गूगल-डूडल ने Katsuko Saruhashi को दी श्रद्धांजलि, जाने कौन थीं ये

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2018 10:54 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 11:06 am IST

गूगल ने काट्सुको सरुहाशी को उनके 98वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरुहाशी का जन्म 1920 में जापान के टोक्यो में हुआ था।

 Google-Doodle paid tribute to Katsuko Saruhashi- India TV Hindi
Google-Doodle paid tribute to Katsuko Saruhashi

गूगल ने काट्सुको सरुहाशी को उनके 98वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरुहाशी का जन्म 1920 में जापान के टोक्यो में हुआ था। वह टोक्यो यूनिवर्सिटी से कैमिस्ट्री में डॉक्ट्रेट करने वाली पहली महिला थी। वह पहली ऐसी वैज्ञानिक थीं जिन्होंने पानी के अंदर कार्बनडाइऑक्साइड और रेडियोएक्टिव मटीरियल का लेवल मापा था। (थाईलैंड में पेड़ से टकराई बस, 17 लोगों की मौत, दर्जनों घायल )

उनके नाम पर ही सरुहाशी टेबल का नाम पड़ा था, इस टेबल का इस्तेमाल पानी में कार्बनिक एसिड के मिश्रण को जानने के लिए किया जाता है। सरुहाशी ने 1943 में इम्पीरियल वीमेंस कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया था। सरुहाशी ने ना केवल विज्ञान के क्षेत्र में बल्कि महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

वह चाहती थी कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं साइंस से जुड़े।  उनका मानना था, "मैं वो दिन देखना चाहूंगी जब महिलाएं भी पुरुषों के बराबर ही साइंस  और टेक्नोलॉजी की फील्ड में योगदान करेंगी।"  उन्होंने महिलाओं को सांइस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश