1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में IED विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में IED विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2017 09:26 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 09:26 pm IST

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में आज एक सुरक्षा चौकी के पास आईईडी विस्फोट होने से 2 सुरक्षाकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में आज एक सुरक्षा चौकी के पास आईईडी विस्फोट होने से 2 सुरक्षाकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

खैबर एजेंसी के अका खेल चौकी के पास नियमित जांच की जा रही थी, उसी दौरान एक लावारिस बैग का पता लगा। अधिकारियों ने बताया कि बैग की तलाशी के दौरान उसमें विस्फोट हो गया जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा बलों ने अपराधियों की धरपकड के लिए अभियान शुरू किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश