काबुल। गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती में एक नया आयाम लिखा गया। दरअसल गुरुवार को काबुल में अफगानिस्तान में भारत के राजदूत विनय कुमार ने अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री असदुल्लाह खालिद को दो एमआई-24 हेलीकॉप्टर सौंपे।
Related Stories
आपको बता दें कि भारत अफगानिस्तान को दान देने वाला सबसे बड़े देशों में से एक है। भारत ने साल 2001 से अफगानिस्तान को 3 बिलियन डॉलर की है। एमआई-24 हेलीकॉप्टर निश्चित ही अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों को तालिबानी आतंकियों से निपटने में काफी मददगार साबित होंगे।