1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एवरेस्ट के द्वार तेंगबोछे में भारतीय दूतावास ने किया योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

एवरेस्ट के द्वार तेंगबोछे में भारतीय दूतावास ने किया योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 07:36 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 07:37 pm IST

गुजरात के पर्वतारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ समुद्र से 17,600 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के आधार शिविर में योगाभ्यास कर इतिहास रचा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

Yoga Day- India TV Hindi
The Indian Embassy in Kathmandu on Sunday organised a yoga event to celebrate the fifth International Day of Yoga at Nepal's Thyangboche . Image Source : PTI

काठमांडू। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने रविवार को एवरेस्ट के द्वार कहे जाने वाले नेपाल के तेंगबोछे में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करना तथा राष्ट्रों और लोगों के बीच शांति एवं सौहार्द लाना था।

इसके अनुसार नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिंह पुरी समेत स्थानीय लोग, विभिन्न महिला एवं युवा संगठन के सदस्य, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी एवं विदेशी सैलानियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह पहली बार है जब योग दिवस एवरेस्ट चोटी के आधार शिविर पर मनाया गया है।

International Yoga Day
Image Source : PTIThe Indian Embassy in Kathmandu on Sunday organised a yoga event to celebrate the fifth International Day of Yoga at Nepal's Thyangboche .

बयान के अनुसार गुजरात के पर्वतारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ समुद्र से 17,600 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के आधार शिविर में योगाभ्यास कर इतिहास रचा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश