1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेशी पति पासपोर्ट लेकर हुआ फरार, भारतीय महिला ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म

बांग्लादेशी पति पासपोर्ट लेकर हुआ फरार, भारतीय महिला ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 07:11 pm IST

अब्दुल एक महीने पहले रुखसाना को नारायण गंज में अपनी बहन के घर ले गया। कुछ दिन पहले व रुखसाना का पासपोर्ट चोरी कर वहां से भाग गया।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

नई दिल्ली: बांग्लादेशी पति के छोड़ कर चले जाने के बाद एक भारतीय महिला ने यहां रेलवे पुलिस थाने के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया।  ‘बीडीन्यूज 24’की रिपोर्ट के अनुसार रुखसाना अख्तर (30) को यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। कमलापुर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी यासीन फारूक ने बताया कि रुखुतोसाना के पति अब्दुल ने जब उससे शादी की तब वह भारत में एक फर्नीचर व्यापारी के तौर पर काम करता था। 

फारूक ने बताया कि अब्दुल एक महीने पहले रुखसाना को नारायण गंज में अपनी बहन के घर ले गया। कुछ दिन पहले व रुखसाना का पासपोर्ट चोरी कर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि रुखसाना ने नारायणगंज से ट्रेन पकड़ी थी। टीटी ने उसे प्रसव के काफी करीब देखते हुए रात 11 बजे कमलापुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत में सुधार के बाद भारत में उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश