1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन! कहा भारतीयों को चीन के सामान को अपने जीवन से हटाना होगा मुश्किल

चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन! कहा भारतीयों को चीन के सामान को अपने जीवन से हटाना होगा मुश्किल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 09:00 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 09:00 am IST

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर बढ़ा तनाव ज्यादा संवेदनशील नहीं है लेकिन भारतीय मीडिया और भारत में राष्ट्रवादी लोग चीन को बदनाम कर रहे हैं

Indians can hardly resist buying Chinese quality goods claims Chinese Newspaper Global Times- India TV Hindi
Indians can hardly resist buying Chinese quality goods claims Chinese Newspaper Global Times Image Source : @GLOBALTIMESNEWS

नई दिल्ली। भारत में चीन में बने सामान के बहिष्कार को  लेकर जो अभियान चला हुआ है उससे ऐसा लग रहा है कि चीन हिलने लगा है और अपनी अखबार के जरिए भारत को कह रहा है कि इस अभियान से कुछ नहीं होने वाला। चीन की एक अखबार ने दावा किया है कि चीन में बना सामान भारतीयों के जीवन का हिस्सा बन चुका है और इसे हटाना मुश्किल होगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत में चीनी सामान के बहिष्कार का जो अभियान चला हुआ है वह फेल हो जाएगा क्योंकि भारतीयों को चीन में बने सामान को अपने जीवन से हटाना कठिन होगा। लद्दाख से सटे बॉर्डर पर चीन की चालाकी का जबाव देने के लिए देशभर में चीन में बने सामान का बहिष्कार हो रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विश्लेषकों के बयान का हवाला देते हुए यह खबर छापी है।

ग्लोबल टाइम्स में लिखे गए लेख में कहा गया है कि भारत में राष्ट्वादी भारतीयों ने चीन के खिलाफ भावनाओं को भड़काया है। शंघाई इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एक रिसर्च फेलो का बयान छापते हुए चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर बढ़ा तनाव ज्यादा संवेदनशील नहीं है लेकिन भारतीय मीडिया और भारत में राष्ट्रवादी लोग चीन को बदनाम कर रहे हैं।

चीन के सरकारी अखबार में छपी खबर में यह भी कहा गया है कि चीन के सामान के बहिष्कार का जो अभियान भारत मे चला हुआ है उससे भारतीयों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा क्योंकि चीन का सामान कम कीमत पर पड़ता है और ग्राहकों की पसंद होता है।

चीन के सरकारी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बिकने वाले स्मार्टफोन के 72 प्रतिशत ब्रांड चीनी हैं और भारत में स्मार्ट टीवी की 45 प्रतिशत मार्केट पर चीनी कंपनियों का कब्जा है और अन्य स्मार्ट टीवी 20-25 प्रतिशत महंगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश