1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विमान कंपनी ने जारी किया आदेश, मुस्लिम फ्लाइट अटेंडेंट को पहनना होगा हिजाब

विमान कंपनी ने जारी किया आदेश, मुस्लिम फ्लाइट अटेंडेंट को पहनना होगा हिजाब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2018 08:32 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 08:32 am IST

इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है।

Indonesia Aceh orders female flight crews to wear hijab- India TV Hindi
Indonesia Aceh orders female flight crews to wear hijab

इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है। महिला फ्लाइट अटेंडेंट को इस आदेश का पालन करना होगा। अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा कि एयरलाइन की सभी महिला स्टुअर्ट को शरई कानून के तहत हिजाब पहनना अनिवार्य है। (तीन साल में भारत की कूटनीति चुस्त और निश्चयपूर्ण: चीनी थिंक टैंक )

आसेह से आने वाली और जाने वाली फ्लाइट्स में महिला अटेंडेट को यह काम करना होगा। वहीं जूसरी ओर आसेह बेसार क्षेत्र के प्रमुख मावार्दी अली ने कहा कि गैर मुस्लिम अटेंडेट को हिजाब पहनना जरूरी नहीं है। सरकार ने इंडोनेशिया और मलेशिया की विमान कंपनी को इस संबंध में पत्र लिखा है। इंडोनेशिया की विमान कंपनी सिटीलिंक मे इस फैसले का समर्थन किया है और जल्द लागू करने पर हामी भरी है।

वहीं दूसरी ओर मलेशिया की विमान कंपनी ने इसे संवेदनशील मामला बताकर इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दे कि इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 87 प्रतिशत है। आसेह प्रांत इंडोनेशिया का एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है जहां पर इस्लामिक कानून लागू होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश