1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सैन्य अभ्यास के दौरान अपने ही पोत पर गिरी मिसाइल, 19 नौसेनिकों की मौत

सैन्य अभ्यास के दौरान अपने ही पोत पर गिरी मिसाइल, 19 नौसेनिकों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 02:12 pm IST,  Updated : May 11, 2020 02:12 pm IST

ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरानी नौसेना के पोत पर दुर्घटनावश उसकी अपनी ही एक मिसाइल गिरने से 19 नौसेनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। ईरान की सेना ने यह जानकारी दी। 

Iranian missile 'mistakenly' hits own support ship during exercise- India TV Hindi
Iranian missile 'mistakenly' hits own support ship during exercise Image Source : AP

तेहरान: ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरानी नौसेना के पोत पर दुर्घटनावश उसकी अपनी ही एक मिसाइल गिरने से 19 नौसेनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। ईरान की सेना ने यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोणार्क पर जा गिरी। 

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरएनए’ की खबर के अनुसार एक स्थानीय अस्पताल में 12 नौसेनिकों को भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोटे आई हैं। सरकारी टेलीविजन के अनुसार कोणार्क निशाने के काफी पास था। कोणार्क दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई।

हॉलैंड से 1988 में खरीदने के बाद ईरानी नौसेना की इस शिप को 2018 में ही अपग्रेड किया गया था। इस शिप की लंबाई 47 मीटर है। जिसमें 20 नाविकों का दल सवार होता था। ईरान इस शिप को समुद्र तटीय इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए भी प्रयोग करता था।

इस इलाके में तैनात अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि दुनिया का 20 फीसदी समुद्री तेल होरमुज की खाड़ी से होकर आता है और ईरान इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने के लिए लगातार नौसैनिक गतिविधि को अंजाम दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश