1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल में तीन सप्ताह का लॉकडाउन, घर से 500 मीटर से ज्यादा दूर जाने की इजाजत नहीं

इजरायल में तीन सप्ताह का लॉकडाउन, घर से 500 मीटर से ज्यादा दूर जाने की इजाजत नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2020 07:24 am IST,  Updated : Sep 14, 2020 07:36 am IST

इजरायल में कोरोना के मामले एकबार फिर तेजी बढ़ने के बाद पूरे देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

Israel, lockdwon- India TV Hindi
इजराइल में तीन सप्ताह का लॉकडाउन, घर से 500 मीटर से ज्यादा दूर जाने की इजाजत नहीं Image Source : AP

इजरायल में कोरोना के मामले एकबार फिर तेजी बढ़ने के बाद पूरे देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लोग अपने घर से 500 मीटर के दायरे तक ही सीमित रहेंगे। लॉकडाउन की यह रिपोर्ट रायटर्स ने प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से दी है। यहां पहले भी लॉकडाउन लागू किया गया था लेकिन कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद इसे वापस ले लिया गया था। 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जारी इस लॉकडाउन के दौरान कई तरह की पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और प्राइवेट क्षेत्र में काम जारी रहेगा। लेकिन पब्लिक मूवमेंट पर सीमित पाबंदियां रहेंगी। लोगों को अपने घर से 500 मीटर के दायरे में सीमित रखा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश