1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय PM के सम्मान में इजरायल ने गुलदाउदी फूल को दिया 'मोदी' नाम

भारतीय PM के सम्मान में इजरायल ने गुलदाउदी फूल को दिया 'मोदी' नाम

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2017 11:45 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 11:50 pm IST

इजरायल में तेजी से पंखुड़ियां खोलने को बेताब एक फूल का नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखा गया जो इस समय इस देश की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। यहूदी राष्ट्र की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा के मद्देनजर उनके प्रति विशेष

modi flower- India TV Hindi
modi flower

तेल अवीव: इजरायल में तेजी से पंखुड़ियां खोलने को बेताब एक फूल का नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखा गया जो इस समय इस देश की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। यहूदी राष्ट्र की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा के मद्देनजर उनके प्रति विशेष सम्मान प्रकट करते हुए फूल का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है।

इस्राइली गुलदाउदी फूल को अब मोदी कहा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस्राइल के सरकारी ट्वीटर हेंडल पर एक ट्वीट में कहा गया है, तेजी से बढ़ते नए फूल इस्राइली गुलदाउदी का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है और अब इसे मोदी कहा जाएगा। वास्तव में एक बढ़ती साझोदारी है।

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, गुलदाउदी फूल का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रखा गया है। इस फूल को मोदी कहा जाएगा।

इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिशमार हाशिवा में दांजिगेर दान फूलों के फार्म का दौरा किया जहां उन्हें बागवानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी।

पत्र सूचना कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के सम्मान में दांजिगेर फ्लॉवर फार्म ने गुलदाउदी फूल का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मोदी रखा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, एक विशेष भावना खिलने का प्रतीक, गुलदाउदी फूल की एक तेजी से बढ़ने वाली वैरायटी का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश