1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

जापान: वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2018 08:58 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 08:58 am IST

उत्तरी जापान में स्थित एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। टेलीविजन फुटेज के अनुसार तीन मंजिला इमारत में आग लग गई।

Japan 11 people died due to fire in old age home- India TV Hindi
Japan 11 people died due to fire in old age home

तोक्यो: उत्तरी जापान में स्थित एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। टेलीविजन फुटेज के अनुसार तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दर्जनों दमकलकर्मी बर्फीली परिस्थितियों में आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण इमारत की छत ढह गई है। (विमान कंपनी ने जारी किया आदेश, मुस्लिम फ्लाइट अटेंडेंट को पहनना होगा हिजाब )

पीड़ितों में आठ पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हक्कौदो के सपोरो स्थित इस वृद्धाश्रम का संचालन एक स्थानीय संस्था करती है। इसमें कुल 16 लोग रहते थे।  पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अन्य पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने का सबसे पहले पता एक आपातकालीन कॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर लगा था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस वृद्धाश्रम में रात में आमतौर पर कोई कर्मचारी नहीं होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश