1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची की इलेक्ट्रिक कंपनी पर कार्रवाई संभव

कराची की इलेक्ट्रिक कंपनी पर कार्रवाई संभव

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2015 10:47 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 05:26 pm IST

कराची: कराची में बार-बार बिजली चले जाने के मुद्दे पर सरकार पाकिस्तान के इस सबसे बड़े शहर में एकमात्र बिजली वितरण कंपनी :डिसकॉम: कराची इलेक्टि्रट केई  के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही

मेमन ने कहा, केई के अधिकारी एक के बाद एक बहाने लेकर आ रहे हैं, जो कि स्वीकार्य नहीं हैं। बड़े स्तर पर बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाने की घटनाओं में तेजी आई है और शहर के अधिकतर इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं रहती। मेमन ने कहा, यह बेहद दुख की बात है कि ऐसा गर्मियों में और रमजान के महीने में हो रहा है। सूचना मंत्री ने कहा कि सिंध सरकार अब के-इलेक्टि्रक के गिरते प्रदर्शन के कारण इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में बार-बार बिजली आपूर्ति ठप्प होने की घटनाओं का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा, यह के-इलेक्टि्रक की सिर्फ अयोग्यता और गलत इरादे नहीं हैं, बल्कि यह आपराधिक लापरवाही की भी सीमा है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

उन्होंने दावा किया कि केई लगभग 16 अरब रूपये का राजस्व जुटा रहा है और वे अवसंरचना को सुधारने में निवेश नहीं कर रहे। उन्होंने दावा किया, यदि वे इसकी आधी राशि भी निवेश कर दें तो बिजली आपूर्ति ठप्प होने की समस्याओं से निपटा जा सकता है। देश का आर्थिक केंद्र होने के बावजूद कराची में बिजली संकट को प्राथमिकता न देने के लिए मेमन ने संघीय सरकार पर भी निशाना साधा। पिछले माह रमजान के पहले सप्ताह में लगभग 1300 लोग भारी गर्मी के कारण मारे गए। इसके अलावा लगातार बिजली आपूर्ति के ठप्प हो जाने के कारण कराची निवासियों का जीवन और भी दूभर हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश