1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जलवायु परिवर्तन पर लोगों की राय जानने इसी महीने पाकिस्तान जाएगा ब्रिटिश शाही जोड़ा

जलवायु परिवर्तन पर लोगों की राय जानने इसी महीने पाकिस्तान जाएगा ब्रिटिश शाही जोड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2019 09:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2019 09:58 am IST

ब्रिटेन का एक शाही जोड़ा जल्द ही पाकिस्तान की यात्रा पर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन अक्टूबर के मध्य में पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

Kate Middleton and Prince William announce Pakistan Royal tour this month | AP File- India TV Hindi
Kate Middleton and Prince William announce Pakistan Royal tour this month | AP File

इस्लामाबाद: ब्रिटेन का एक शाही जोड़ा जल्द ही पाकिस्तान की यात्रा पर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन अक्टूबर के मध्य में पाकिस्तान का दौरा करेंगे। पाकिस्तान में यह दंपति जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और स्थानीय समुदाय कैसे इसके अनुरूप ढल रहे हैं, यह जानने की कोशिश करेंगे। शाही जोड़ा इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करने की कोशिश करेगा। विलियम और केट के इस दौरे की जानकारी शुक्रवार को इस्लामाबाद में स्थित ब्रिटिश दूतावास ने दी है। 

दूतावास ने एक बयान में कहा कि विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान का आधिकारिक दौरा करेंगे। दूतावास के मुताबिक यह शाही जोड़े का पहला पाकिस्तानी दौरा होगा। इस दौरान वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे। बताया गया है कि इस दौरान विलियम और केट इस्लामाबाद, लाहौर जाने के अलावा उत्तर में स्थित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम की बीहड़ सीमा की तरफ भी जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी इस यात्रा के दौरान शाही जोड़ा बच्चों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों, परमार्थ कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 2006 में प्रिंस विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। उनके दौरे के बाद से यह शाही खानदान से किसी शख्स द्वारा किया जाने वाला पहला पाकिस्तान दौरा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश