1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया शांति वार्ता की मेजबानी करेगा कजाकिस्तान

सीरिया शांति वार्ता की मेजबानी करेगा कजाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 04:25 pm IST

कजाकिस्तान चार से पांच जुलाई के बीच सीरिया शांति वार्ता के नवीनतम दौर की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

Kazakhstan will host Peace talks to syria- India TV Hindi
Kazakhstan will host Peace talks to syria

अस्ताना: कजाकिस्तान चार से पांच जुलाई के बीच सीरिया शांति वार्ता के नवीनतम दौर की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 'एफे न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, इस वार्ता के जिम्मेदार देश रूस, तुर्की और ईरान सीरिया की स्थिति और पिछली बैठकों में युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे। (मसूद अजहर पर चीन के रुख में कोई बदलाव नहीं कहा- पुख्ता सबूतों की कमी)

मंत्रालय ने कहा कि प्रतिभागियों को सीरिया में संघर्ष विराम के चार क्षेत्र स्थापित करने के कार्यान्वयन पर समन्वय करना होगा। इसका उद्देश्य नागरिक आबादी को बचाने और विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच तनाव को कम करना है।

अस्ताना वार्ता के पांचवें दौर को 12 से 13 जून के बीच आयोजित किया जाना था, लेकिन इस वार्ता से जुड़े देशों ने प्रस्तावित सुरक्षित क्षेत्रों के विवरणों पर काम पूरा करने के लिए अधिक समय की मांग करते हुए वार्ता को स्थगित कर दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश