1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप के परमाणु बटन ट्वीट पर भड़का किम, बताया ‘‘पागल कुत्ते के भोंकना’’ जैसा

ट्रंप के परमाणु बटन ट्वीट पर भड़का किम, बताया ‘‘पागल कुत्ते के भोंकना’’ जैसा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2018 07:15 am IST,  Updated : Jan 17, 2018 07:15 am IST

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास जो परमाणु बटन है वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बटन से अधिक बड़ा है और उसे किसी...

kim jong un donald trump nuclear button boast the bark of a...- India TV Hindi
kim jong un donald trump nuclear button boast the bark of a rabid dog

सोल: उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास जो परमाणु बटन है वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बटन से अधिक बड़ा है और उसे किसी ‘‘पागल की मरोड़’’ और ‘‘पागल कुत्ते के भोंकने’’ जैसा बताया है। किम ने नववर्ष पर अपने संबोधन का इस्तेमाल यह चेतावनी देने के लिए किया था कि उनकी मेज के नीचे ‘‘परमाणु बटल’’ लगा हुआ है। किम ने यद्यपि नरमी दिखाते हुए बातचीत में शामिल होने और अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले प्योंगचांग के शरतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने में रूचि दिखायी थी। (पाकिस्तान में तैयार किया गया ‘पैगाम-ए-पाकिस्तान’, आतंक के खिलाफ फतवा जारी )

इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘गरीब और भुक्खड़ सरकार का कोई शख्स क्या उन्हें सूचित करेगा कि मेरे पास भी एक परमाणु बटन है और यह उनके बटन से ज्यादा बड़ा और ज्यादा शक्तिशाली है। और मेरा बटन काम करता है।'’

ट्रंप के इस ट्वीट पर उत्तर कोरिया की ओर से पहली प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर कोरिया के सरकारी समाचारपत्र ‘रोदोंग सिनमुन’ ने मंगलवार को 'डींग मारने' की बात कहते हुए ट्रंप के बयान को खारिज कर दिया। समाचारपत्र ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी और कुछ नहीं बल्कि उत्तर कोरिया की ताकत से भयभीत किसी ‘‘पागल की मरोड़’’ और ‘‘पागल कुत्ते के भोंकने’’ जैसी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश