1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरियाई तानाशाह किम ने मिसाइलों को लेकर दिया यह बड़ा आदेश, टेंशन में दुनिया

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम ने मिसाइलों को लेकर दिया यह बड़ा आदेश, टेंशन में दुनिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 11:34 am IST,  Updated : May 10, 2019 11:34 am IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के एक आदेश ने पूरी दुनिया में एक बार फिर टेंशन का माहौल पैदा कर दिया है।

Kim Jong Un and Korean Missiles | AP Photo- India TV Hindi
Kim Jong Un and Korean Missiles | AP Photo

सियोल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के एक आदेश ने पूरी दुनिया में एक बार फिर टेंशन का माहौल पैदा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि देश के नेता किम जोंग उन ने ‘लंबी दूरी से हमलों’ के अभ्यास का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया ने एक दिन पहले ही कहा था कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइल दागी हैं। पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में शांति की आस जगी थी, लेकिन उत्तर कोरिया के हालिया कदम चिंता की बात हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा, ‘सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कमान केंद्र पर लंबी दूरी के हमले के विभिन्न माध्यमों के अभ्यास की योजना के बारे में जानकारी ली और अभ्यास आरंभ करने का आदेश दिया।’ उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को 2 मिसाइलों का परीक्षण किया था। हफ्ते भर के अंदर प्योंगयांग ने दूसरी बार ऐसा किया है। यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अमेरिका और उत्तर कोरिया में गतिरोध बना हुआ है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया ने नार्थ प्योंगन प्रांत से कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। केसीएनए के नए बयान में यह नहीं बताया गया है कि किस प्रकार के हथियारों का परीक्षण किया गया। उसने मिसाइल, रॉकेट या प्रक्षेप्य जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उसने कहा, ‘रक्षा इकाइयों की त्वरित कार्रवाई की क्षमता की जांच के लिए किए गए तैनाती एवं हमले के सफल अभ्यास ने इकाइयों की पूरी ताकत दिखाई। इकाइयां कोई भी अभियान चलाने या किसी भी प्रकार के युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश