नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फिलिस्तीन समेत पश्चिमी एशिया के 3 देशों के दौरे पर हैं। इस दौरे के पहले चरण में शुक्रवार को वह जॉर्डन पहुंचे और यहां के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई। इसके बाद शनिवार को वह फिलिस्तीन के रमाल्ला पहुंचे, जहां इस देश की सरकार का हेडक्वॉर्टर है। मोदी फिलिस्तीन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इसके बाद PM मोदी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचे और यात्रा के अंतिम चरण में वह ओमान के दौरे पर होंगे। आईए, जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महत्वपूर्ण दौरे से जुड़े सारे जरूरी अपडेट्स के बारे में...
- Hindi News
- विदेश
- एशिया
- फिलिस्तीन के बाद अबू धाबी पहुंचे PM मोदी, पहले हिंदू मंदिर की रखेंगे आधारशिला
फिलिस्तीन के बाद अबू धाबी पहुंचे PM मोदी, पहले हिंदू मंदिर की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फिलिस्तीन समेत पश्चिमी एशिया के 3 देशों के दौरे पर हैं...
LIVE Updates: PM Narendra Modi on three nations visit including Palestine, United Arab Emirates and Oman
-
9:07 PM (IST) Feb 10, 2018
मोदी का यह यूएई का दूसरा दौरा है। इसके पहले उन्होंने 2015 में यूएई का दौरा किया था। यह 34 सालों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यूएई दौरा था। यहां करीब 30 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं।
-
9:06 PM (IST) Feb 10, 2018
-
9:03 PM (IST) Feb 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम एशिया और खाड़ी के तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में शनिवार को अबू धाबी पहुंचे।
-
4:43 PM (IST) Feb 10, 2018
फिलिस्तीन के साथ हमारी दोस्ती गहरी रही है। फिलिस्तीन के लोग चुनौतियों के सामने कभी नहीं झुके: PM मोदी
-
4:43 PM (IST) Feb 10, 2018
फिलिस्तीन को हमारा समर्थन हमेशा रहा है। महमूद अब्बास भारत के पुराने दोस्त हैं: पीएम मोदी
-
4:27 PM (IST) Feb 10, 2018
आपकी पहली फिलिस्तीन यात्रा पर एक महान मेहमान के तौर पर आपका स्वागत करना मेरे लिए सम्मान का विषय है: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास
-
4:25 PM (IST) Feb 10, 2018
-
4:23 PM (IST) Feb 10, 2018
कठिनाइयों और चुनौतियों के बीच आप जिस तरह आगे बढ़े हैं, वह प्रशंसनीय है। भारत इस क्षेत्र में शांति का पक्षधर है: रमाल्ला में PM मोदी
-
4:22 PM (IST) Feb 10, 2018
हमारी मित्रता और भारत के समर्थन को नवीनता प्रदान करते हुए मुझे खुशी महसूस हो रही है: फिलिस्तीन में PM मोदी
-
4:22 PM (IST) Feb 10, 2018
आपने मुझे फिलिस्तीन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है, इस सम्मान के लिए मैं सवा सौ हिंदुस्तानियों की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं: रमाल्ला में PM मोदी
-
4:20 PM (IST) Feb 10, 2018
रमाल्ला में भारत और फिलिस्तीन के बीच समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास।
-
3:56 PM (IST) Feb 10, 2018
मोदी जॉर्डन की सेना के एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर अम्मान से सीधा रमाल्ला आए, जहां उनका स्वागत फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री रामी हमदल्ला ने किया।
-
3:55 PM (IST) Feb 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के दिवंगत नेता यासर अराफात के मकबरे पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिलिस्तीन में PM मोदी का यह पहला कार्यक्रम था।
-
3:55 PM (IST) Feb 10, 2018
फिलिस्तीन को भारत द्वारा एक देश के तौर पर मान्यता दिए जाने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली फिलिस्तीन यात्रा है।
-
3:31 PM (IST) Feb 10, 2018
फिलिस्तीन में PM मोदी को देश के सबसे बड़े सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट' से नवाजा गया।
-
3:17 PM (IST) Feb 10, 2018
-
1:53 PM (IST) Feb 10, 2018
इस्राइल से भारत के बढ़ते संबंध के बारे में पूछे जाने पर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने खुद कहा कि ‘किसी भी देश के पास अन्य देशों से संबंध कायम करने का अधिकार है।’
-
1:53 PM (IST) Feb 10, 2018
फिलिस्तीनी नेतृत्व भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा को इस्राइल के साथ शांति प्रक्रिया के गतिरोध को तोड़ने में मदद करने के एक अवसर के रूप में देख रहा है।
-
1:52 PM (IST) Feb 10, 2018
PM मोदी की इस यात्रा का जिक्र करते हुए फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य अहमद मजदलानी ने कहा कि इस्राइल और भारत के बीच बेहतर संबंधों से फिलिस्तीनियों को मदद मिल सकती है।
-
1:52 PM (IST) Feb 10, 2018
आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी फिलिस्तीन की यात्रा करन वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।
-
1:52 PM (IST) Feb 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के अपने क्रम में शनिवार को फिलिस्तीनी सरकार के हेडक्वॉर्टर रमाल्ला पहुंचे।
-
1:52 PM (IST) Feb 10, 2018
-
1:52 PM (IST) Feb 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रामल्ला में भारतीय समुदाय ने भी जोरदार अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
-
1:51 PM (IST) Feb 10, 2018
-
1:51 PM (IST) Feb 10, 2018
मोदी ने शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय के साथ बैठक शानदार रही। आज हमारी बातचीत भारत जार्डन द्विपक्षीय संबंधों को बहुत मजबूती देगी।’
-
1:51 PM (IST) Feb 10, 2018
-
1:50 PM (IST) Feb 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अम्मान में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की और कहा कि उसकी मुलाकात ‘शानदार’ रही जो भारत-जॉर्डन संबंधों को और मजबूत करेगी।