1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के पास फंसे 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के पास फंसे 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2018 10:41 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 10:41 am IST

तलाश और बचाव अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका, फ्रांस, नीदरलैंड, थाईलैंड और जर्मनी सहित अन्य देशों के 560 हाइकर्स पहाड़ पर फंसे हुए थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया, ‘‘543 हाइकर्स को कल रात निकाल लिया गया।’’

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के पास फंसे 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया- India TV Hindi
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के पास फंसे 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया

माताराम: इंडोनेशिया में भूकंप के बाद आये भूस्खलन के कारण ज्वालामुखी पहाड़ पर फंसे 500 से अधिक हाइकर्स और उनके गाइडों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार तड़के माउंट रिन्जानी में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिसके कारण हुये भूस्खलन से भारी पैमाने पर चट्टान और मिट्टी धसक गयी। इसके बाद भूकंप के झटकों के कारण हाइकिंग का रास्ता बंद हो गया।

तलाश और बचाव अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका, फ्रांस, नीदरलैंड, थाईलैंड और जर्मनी सहित अन्य देशों के 560 हाइकर्स पहाड़ पर फंसे हुए थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया, ‘‘543 हाइकर्स को कल रात निकाल लिया गया।’’

गाइडों ने बताया कि भूस्खलन के बावजूद एक वैकल्पिक मार्ग प्रभावित नहीं हुआ है। ऐसे में हाइकिंग फिर से शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया, ‘‘अब सिर्फ छह लोग शेष रह गये हैं... वे सभी स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं।’’

माताराम तलाशी एवं बचाव एजेंसी के एक प्रवक्ता आई गुस्ती लानंग विसवनंदा के मुताबिक, सोमवार देर शाम अधिकांश हाइकर्स पहाड़ से नीचे उतर आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश