1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: रखाइन प्रांत में मिली सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है सेना

म्यांमार: रखाइन प्रांत में मिली सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है सेना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 02:42 pm IST

म्यांमार सेना का कहना है कि वह उत्तरी रखाइन प्रांत में मिली सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने सैनिकों पर इस क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था।

Myanmar army is investigating mass graves - India TV Hindi
Myanmar army is investigating mass graves

यंगून: म्यांमार सेना का कहना है कि वह उत्तरी रखाइन प्रांत में मिली सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने सैनिकों पर इस क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। रोहिंग्या विद्रोहियों पर अगस्त में सेना की कड़ी कार्रवाई के बाद उत्तरी रखाइन प्रांत में मुस्लिम आबादी लगभग नाममात्र रह गई है। 6,65,500 से अधिक शरणार्थी सीमा पार कर बांग्लादेश जा चुके हैं। (वैज्ञानिकों ने खोजा सौरमंडल में मौजूद छोटे ग्रहों से मिलता-जुलता ‘ओउमुआमुआ’ )

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और मानवाधिकार समूहों ने म्यांमार पर मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर व्यवस्थित रूप से जातीय सफाई अभियान चलाने का आरोप लगाया है। ‘‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’’ ने हिंसा के पहले माह में ही कम से कम 6,700 रोहिंग्या लोगों के मारे जाने का एक अनुमान लगाया है। म्यांमार सेना ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

देर रात सोमवार को सेना प्रमुख ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मिली जानकारी के बाद अधिकारियों को ‘‘इन डिन गांव के कब्रिस्तान में मिले अज्ञात शव’’ मिले हैं। बयान में कहा, ‘‘सुरक्षा बल के किसी भी सदस्य के इसमें संलिप्त होने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश