1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी का चीन दौरा शुरू, रिश्तों को मजबूत करने की होगी कोशिश

पीएम मोदी का चीन दौरा शुरू, रिश्तों को मजबूत करने की होगी कोशिश

 Written By: Sucharita Kukreti
 Published : May 14, 2015 07:01 am IST,  Updated : May 14, 2015 03:12 pm IST

शियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिन के चीन दौरे का आगाज हो चुका है। मोदी करीब सुबह 4 बजे चीन के शहर शियान पहुंचे। शियान एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पीएम मोदी का चीन दौरा...- India TV Hindi
पीएम मोदी का चीन दौरा शुरू, आज होगी जिनपिंग से मुलाकात

शियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिन के चीन दौरे का आगाज हो चुका है। मोदी करीब सुबह 4 बजे चीन के शहर शियान पहुंचे। शियान एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी के लिए चीन सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत में पारंपरिक नृत्य भी पेश किया गया।

इस दौरे में भी मोदी और जिनपिंग के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हो सकती है। शियान में आज पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच शिखर वार्ता होगी। मोदी के दौरे में भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए चीन के बाजार खोलने पर सहमति बन सकती है। आईटी इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि दौरे से उनके लिए चीन के बाजारों में नई संभावनाएं पैदा होंगी।  

वहीं दूसरी ओर भारत में सड़क, रेलवे में चीन की कंपनियों के निवेश को लेकर सहमति बन सकती है। मोदी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चीन के निवेश पर भी समझौता हो सकता है।

शियान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शहर है। चीन दौरे की शुरुआत जिनपिंग के शहर से करके मोदी ने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है जब चीन के राष्ट्रपति ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से की थी।

आज शियान में मोदी कई मशहूर ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगे। शियान में आज मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

जानें कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम:

मोदी सुबह 8.20 बजे टेराकोटा वॉरियर्स म्यूज़ियम देखने जाएंगे।

सुबह 9.40 बजे मोदी दा जिंग शान मंदिर देखने जाएंगे।

दोपहर 1 बजे मोदी और शी जिनपिंग के बीच शिखर वार्ता होगी।

दोपहर 2.20 बजे वो बिग वाइल्ड गूज पैगोडा देखने जाएंगे।

3.40 बजे तांग डायनेस्टी में मोदी का स्वागत किया जाएगा।

जिनपिंग आज मोदी के सम्मान में डिनर भी देंगे। डिनर के बाद मोदी के लिए पॉट सिटी कॉट यार्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

इसके बाद मोदी बीजिंग के लिए रवाना हो जाएंगे। दौरे के आखिरी दिन मोदी शंघाई भी जाएंगे।

पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार चीन पहुंचे हैं। मोदी के साथ गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस समेत बिजनेस वर्ल्ड के बड़े दिग्गजों का 26 सदस्यों का दल भी चीन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश