1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, वह गंभीर रूप से बीमार: चिकित्सक

नवाज शरीफ जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, वह गंभीर रूप से बीमार: चिकित्सक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2019 05:55 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 05:55 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ प्लेटलेट संख्या में भारी गिरावट के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया में आई एक खबर में उनके निजी चिकित्सक के हवाले से यह बात कही गई है।

Nawaz Sharif health- India TV Hindi
Nawaz Sharif's health further deteriorates, fighting for life: Doctor Image Source : AGENCY

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ प्लेटलेट संख्या में भारी गिरावट के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया में आई एक खबर में उनके निजी चिकित्सक के हवाले से यह बात कही गई है। शरीफ (69) को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को जेल से अस्पताल ले जाया गया था। एक निजी चैनल की खबर के अनुसार शरीफ के निजी चिकित्सक अदनान अहमद ने विभिन्न ट्वीट में कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। वह अपनी सेहत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 

थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (प्लेटलेट संख्या कम हो जाना) और एनएसटीईएमआई (दिल का दौरा) तथा गुर्दे में खराबी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मधुमेह और रक्तचाप गिरने से भी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।" तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ को शनिवार को उपचार के दौरान एनजाइना का दौरा पड़ा। एनजाइना एक प्रकार का छाती का दर्द है जो हृदय में रक्त के प्रवाह में कमी के कारण होता है। 

रविवार को नयी जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शरीफ की प्लेटलेट संख्या एक ही दिन के भीतर 45 हजार से गिरकर 25 हजार पर आ गईं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री का वजन सात किलो कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका वजन 107 किलो था जो गिरकर 100 किलो हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश