1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 17 मंत्रियों को शामिल किया गया

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 17 मंत्रियों को शामिल किया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2021 08:17 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 08:17 pm IST

पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 17 मंत्रियों को शामिल किया गया - India TV Hindi
नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 17 मंत्रियों को शामिल किया गया  Image Source : AP FILE PHOTO

काठमांडू: पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई जिसमें 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री और एक राज्य मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल में केवल छह सदस्य थे। प्रधानमंत्री देउबा पांच दलीय सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। वह स्वयं 17 मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे थे।

मंत्रिमंडल में नवगठित नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत समाजवादी से पांच मंत्री बनाए गए हैं जबकि जनता सोशलिस्ट पार्टी से चार मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी केंद्र से पांच मंत्री और एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के आठ मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश