1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वैक्सीन को लेकर इजरायल के रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरी खबर

कोरोना वैक्सीन को लेकर इजरायल के रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरी खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 09:37 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 09:41 am IST

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इजरायल में हुए एक रिसर्च में कोरोना वैक्सीन और इसके प्रभाव को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर इजरायल के रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरी खबर- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन को लेकर इजरायल के रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरी खबर Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोविड-19 का टीका गर्भवती महिलाओं के साथ ही उनके शिशुओं को भी इस वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। यह जानकारी इजराइल में हुए एक रिसर्च में सामने आई है। इस साल फरवरी में किए गए रिसर्च के अनुसार सभी 20 महिलाओं में गर्भावस्था के तीसरे तिमाही के दौरान फाइजर / बायोएनटेक वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई। इसके बाद प्लेसेंटल ट्रांसफर के जरिए महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं में एंटीबॉडीज का पता लगाया गया।

इस रिसर्च के मुताबिक गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से एसएआरएस-सीओवी -2 संक्रमण से मां और नवजात बच्चों को इस वायरस से सुरक्षा मिल सकती है। येरुशलम के हदासा- यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के रिसर्चर्स द्वारा इसी महीने में मेडरिक्सिव पर इसके बारे में पोस्ट किया गया था। और मंगलवार को इज़राइली मीडिया ने इसके बारे में रिपोर्ट दी। इस पोस्ट में लेखकों ने एक छोटे रिसर्च का उल्लेख किया और कहा कि गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में टीकाकरण के प्रभाव को लेकर और रिसर्च जरूरी है। 

एक रिसर्चर डाना वुल्फ ने यरुशलम पोस्ट से कहा कि समूह अब यह देखना शुरू कर देगा कि टीकाकरण से शुरू होने वाले एंटीबॉडी कितने समय तक शिशुओं में रहेंगे।

Pfizer Inc और  BioNTech SE ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने स्वस्थ गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टडी शुरू की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश