1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने दी धमकी, 'अमेरिका पर करेंगे अग्निवर्षा'

उत्तर कोरिया ने दी धमकी, 'अमेरिका पर करेंगे अग्निवर्षा'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2017 11:53 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 11:53 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमिकयों के जवाब में उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका पर आग बरसाएगा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग-हो ने बुधवार को रूस की समाचार एजेंसी तास को दिए एक साक्षात्कार में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Trump and jong- India TV Hindi
Trump and jong

प्योंगयांग: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमिकयों के जवाब में उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका पर आग बरसाएगा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग-हो ने बुधवार को रूस की समाचार एजेंसी तास को दिए एक साक्षात्कार में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उनका बयान ऐसे वक्त पर आया है जब प्योंगयांग द्वारा बार बार परमाणु परीक्षण और ट्रंप के जुबानी वार पर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। 

री ने कहा, "यह सभी सुरक्षा कर्मियों और उत्तर कोरिया के लोगों की ढृढ़ इच्छा है कि अमेरिका पर आग की वर्षा करें।" उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने सितंबर में हुए संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के नियमित सत्र में भाग लिया था जिस दौरान ट्रंप ने 3 सितंबर को परमाणु परीक्षण समेत कई हथियार कार्यक्रम को लेकर उत्तर कोरिया को 'पूरी तरह से नष्ट' करने की धमकी दी थी। 

ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र में दिए बयान का हवाला देते हुए री ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र मंच पर दिए लड़ाकू और पागल जैसे बयान से, ट्रंप का ऐसा कहना, हमारे खिलाफ युद्ध की बाती जलाने जैसा है।"उन्होंने कहा,"हमें इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है शब्दों से नहीं बल्कि एक आग से।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश