1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कभी करोड़ों में बिकते थे, आज चीन की सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं ये कुत्ते

कभी करोड़ों में बिकते थे, आज चीन की सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं ये कुत्ते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 03:18 pm IST

इन कुत्तों की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2014 में इस नस्ल के 2 कुत्तों को 30 लाख डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) में बेचा गया था...

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बीजिंग: एक समय दुनिया में सबसे महंगी नस्ल माने जाने वाले तिब्बती मास्टिफ कुत्तों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण अब इन्हें हजारों की संख्या में तिब्बत और आसपास के प्रांतों में लावारिस छोड़ दिया गया है। हिमालयी क्षेत्र के इस नस्ल के कुत्तों की कीमतें चीनी बाजार में लाखों डॉलर रही है, लेकिन चिंगहई प्रांत और दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में इनकी कीमतों में गिरावट के कारण अब ये लावारिस छोड़ दिए गए हैं। इनके लावारिस घूमने के कारण स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है और उनके सामने अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा की चुनौती खड़ी हो गई है।

दरअसल, चीन ने 35 सेंटीमीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले कुत्तों को पालने पर रोक लगा दी है, जिसकी वजह से बेहद लोकप्रिय इन कुत्तों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिब्बती मास्टिफ बाजार में अपनी किस्मत चमकाने वाले लोगों ने अब अपने कुत्तों को छोड़ दिया है जिससे हजारों कुत्ते मंदिरों और गांवों में घूम रहे हैं, लोगों और पशुओं पर हमला कर रहे हैं। मंगोलियाई कुत्ते की नस्ल तिब्बती मास्टिफ तिब्बत, चीन, भारत, मंगोलिया और नेपाल की खानाबदोश संस्कृति की पैदाईश है। मंगोलिया की स्थानीय जनजातियां भेड़ियों, तेंदुओं, भालूओं और बाघों से भेड़ों की रक्षा करने के लिए तिब्बती मास्टिफ कुत्तों का इस्तेमाल करती थीं।

इन कुत्तों की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2014 में इस नस्ल के 2 कुत्तों को 30 लाख डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। तिब्बत में लावारिस घूम रहे कुत्तों पर ध्यान देने वाले शियान आधारित पशु रक्षा समूह के प्रमुख जियान होंग ने चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि कई चीनी शहरों ने बड़ी नस्ल वाले कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण इन कुत्तों की लोकप्रियता खत्म हो गई। बीजिंग और शंघाई समेत कई शहरों ने नागरिकों पर 35 सेंटीमीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले कुत्तों को पालने पर रोक लगा दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश