1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर में पतंग उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

लाहौर में पतंग उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 02:24 pm IST

वर्तमान सरकार ने इससे पहले यह प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी लेकिन अधिकारियों ने प्रतिबंध लगे रहना ही लोगों के हित में है।

Pakistan: 13 arrested in Lahore for violating kite flying ban | AP File- India TV Hindi
Pakistan: 13 arrested in Lahore for violating kite flying ban | AP File

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में 13 लोगों को पतंग उड़ाना भारी पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार के पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध सम्बंधी कानून को तोड़ने के लिए लाहौर में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि पतंग के धागे में फंस कर 2 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को पूरे शहर में पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। आपको बता दें कि सरकार ने 2007 में ही पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय रूप से बसंत नाम से प्रसिद्ध प्रसिद्ध पतंग महोत्सव हर साल फरवरी में वसंत ऋतु की शुरुआत होने पर मनाया जाता था। लेकिन पतंग के धागों में कांच या धातु का मिश्रण आने से कई लोगों की मौत की खबरें भी आने लगीं। इन खबरों के सामने आने के बाद 2007 में सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब किसी नीचे उड़ रही पतंग का धागा किसी व्यक्ति के गले में लगता है तो वह एक धारदार चाकू जितना खतरनाक होकर गला काट देता है।

वर्तमान सरकार ने इससे पहले यह प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी लेकिन अधिकारियों ने प्रतिबंध लगे रहना ही लोगों के हित में है। सरकार ने कहा कि भविष्य में यह पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए सरकार कदम उठाएगी, लेकिन यह इस वर्ष नहीं मनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश