1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: ट्रक और वैन की टक्कर में 4 बच्चों की मौत, 15 अन्य जख्मी

पाकिस्तान: ट्रक और वैन की टक्कर में 4 बच्चों की मौत, 15 अन्य जख्मी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2017 08:39 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 08:39 pm IST

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आज एक ट्रक और वैन की टक्कर में मदरसा में पढने वाले चार छात्रों सहित कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 15 अन्य जख्मी हो गए।

Pakistan 4 children killed in truck and van collision 15...- India TV Hindi
Pakistan 4 children killed in truck and van collision 15 others injured

पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आज एक ट्रक और वैन की टक्कर में मदरसा में पढने वाले चार छात्रों सहित कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 15 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर-पख्तूनख्वा के मर्दान जिले में हुई। हादसे का शिकार हुई वैन रावलपिंडी से बजौर एजेंसी जा रही थी। (ब्रिटेन में मात्र 33 डिग्री तापमान में ही झुलसे लोग, शेयर की तस्वीरें)

पुलिस ने कहा कि बारिश की वजह से वैन के ड्राइवर का अपनी तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकरायी। पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 15 अन्य जख्मी हो गए। घायलों को मर्दान मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कई घायलों की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक बजौर एजेंसी के रहने वाले थे। पाकिस्तान में सड़क हादसे बेहद आम हैं। ज्यादातर हादसे लापरवाही से गाड़ी चलाने, खराब सड़कों और गाड़ियों में गड़बड़ियों की वजह से होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश