1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हज यात्रा से लौट रहे परिवार के 8 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत

पाकिस्तान: हज यात्रा से लौट रहे परिवार के 8 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2017 06:47 am IST,  Updated : Nov 29, 2017 06:47 am IST

हज तीर्थयात्रा से लौट रहे एक ही परिवार के आठ सदस्यों की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। एक मीडिया रिपोर्ट में आज बताया गया कि सऊदी अरब में हज तीर्थयात्रा से एक परिवार के आठ लोग एक वाहन से आ रहे थे...

Pakistan 8 members of family returning from Haj pilgrimage...- India TV Hindi
Pakistan 8 members of family returning from Haj pilgrimage died in road accident

कराची: हज तीर्थयात्रा से लौट रहे एक ही परिवार के आठ सदस्यों की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। एक मीडिया रिपोर्ट में आज बताया गया कि सऊदी अरब में हज तीर्थयात्रा से एक परिवार के आठ लोग एक वाहन से आ रहे थे कि इसी दौरान वाहन की यहां एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। (2018 हॉलीवुड अदाकारा मेगन मर्कल से शादी करेंगे ब्रिटेन के प्रिंस हैरी)

यह हादसा कल रात कराची-हैदराबाद सुपर हाईवे पर हुआ। यह परिवार अपने घर लौट रहा था। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने बताया कि एम9 राजमार्ग पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि इस परिवार में तीन पुरुष और पांच महिलाएं शामिल थीं और यह परिवार जेद्दा से लौटकर अपने गांव जा रहा था। उन्होंने बताया कि पांचों महिलाओं और तीनों पुरूषों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि वाहन चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश