इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जगजीत कौर नाम की सिख लड़की के अपहरण और जबरन परिवर्तन कराकर निकाह करने के मामले में भारत के विरोध का असर दिखा। पाकिस्तान ने अब ऐलान किया है कि लड़का और लड़की, दोनों के परिवारों में समझौता हो गया है। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने कहा कि सिख लड़की और मुस्लिम लड़के के परिवार में समझौता हो गया है और लड़की जल्द अपने घर लौट जाएगी।
Related Stories
सूत्रों के मुताबिक, लड़की अभी दारुल अमन में है, जिसे अभी घर लौटने में कुछ दिन लग जाएंगे। हालांकि, लड़की की मां उनसे जल्द ही मिल सकेंगी। बता दें लड़की के परिजनों ने जगजीत कौर (18 साल) का अपहरण करके धर्म परिवर्तन कराने और फिर मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह कराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पाकिस्तान के अंदर और भारत में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए।