1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भारत से ज्यादा हुई कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या, 1 दिन में दोगुने से ज्यादा बढ़े मरीज

पाकिस्तान में भारत से ज्यादा हुई कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या, 1 दिन में दोगुने से ज्यादा बढ़े मरीज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 08:13 am IST,  Updated : Mar 17, 2020 08:13 am IST

पाकिस्तान में सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद देश में सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 183 हो गयी।

Pakistan Corona Virus- India TV Hindi
Pakistan Corona Virus Image Source : PTI

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद देश में सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 183 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सिंध में 150 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। वहीं खैबर पख्तूनखवा में 15, बलूचिस्तान में 10, गिलगिट बाल्टिस्तान में पांच, इस्लामाबाद में दो और पंजाब प्रांत में एक मामला सामने आया है। 

सिंध प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि 119 मरीज उन यात्रियों में से हैं जो तफतान से सुक्कुर आये थे। इस बीच, सरकार महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। इसके मद्देनजर पंजाब प्रांत ने त्वरित तैयारियों के तहत सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और छात्रावासों को पृथक केंद्रों में तब्दील किया है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा था कि वह देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह इससे निपटने के लिए उपायों के बारे में लोगों को विश्वास में लेने के लिए जल्द ही देश को संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश