1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कौन है मार्विया मलिक? मिलिए पाकिस्‍तानी मीडिया की नई सनसनी से

कौन है मार्विया मलिक? मिलिए पाकिस्‍तानी मीडिया की नई सनसनी से

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 04:13 pm IST

पाकिस्तान में अबतक के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को न्यूज एंकर बनाया गया है। पाकिस्तान के एक प्राइवेट न्यूज चैनल कोहिनूर न्यूज पर पहली बार मार्विया मलिक नाम की ट्रांसजेंडर महिला ने बुलेटिन पढ़ा।

pakistan first ever transgender news anchor- India TV Hindi
pakistan first ever transgender news anchor

पाकिस्तान में अबतक के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को न्यूज एंकर बनाया गया है। पाकिस्तान के एक प्राइवेट न्यूज चैनल कोहिनूर न्यूज पर पहली बार मार्विया मलिक नाम की ट्रांसजेंडर महिला ने बुलेटिन पढ़ा। ट्रांसजेंडर को न्यूज एंकर बनाने के लिए हर तरफ चैनल की तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चाएं की जा रही हैं। ट्विटर पर लोगों ने ट्रंसजेंडर महिला को एंकर चुने जाने पर चैनल की खूब सराहना की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी खूब प्रशंसा की है। (जासूस मामले में बोला न्यूजीलैंड, हमें अपने देश में रूसी जासूस नहीं मिल रहे )

ऐसा रहा मार्विया का सफर

मार्विया ने बताया कि उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल था उन्होंने यहां तक पहुंचने के काफी मुसीबतों का सामना किया। मार्विया मलिक ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि, वह पत्रकार या फिर वकील बनना चाहते थी। वह कभी भी भीख मांगना, नाचना और बाकी ट्रांसजेंडर जैसा काम नहीं करना चाहती थी। मलिक ने बताया कि, उन्होंने सभी खराब काम किया लेकिन इन कामों ने उन्हें हमेशा मजबूत बनाया। मलिक ने बताया कि, मेरे पास कई मॉडलिंग के ऑफर है। मलिक ने यह भी कहा कि मैं अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि हम जहां पर भी जाते हैं हमें हमेशा गलत नजरों से देखा जाता है। लेकिन हम भी वो काम कर सकते हैं जो बाकी लोग कर सकते हैं, हम भी शिक्षित हैं, लेकिन हमारे पास अवसर नहीं हैं। मलिक ने कहा कि मैनें फैशन इंडस्ट्री से अपना इतिहास बनाया था अब मैं मीडिया इंडस्ट्री में भी काम करना चाहती हूं।

कौन हैं मार्विया
मार्विया मलिक का जन्म लाहौर में हुआ था। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका यहां तक का सफर काफी मुश्किल रहा है। मलिक ने बताया कि बचपन में उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मार्विया मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश