1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार, 3 नाव भी जब्त की

पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार, 3 नाव भी जब्त की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 06:09 pm IST

पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान मैरीटाइम...- India TV Hindi
पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार, 3 नाव भी जब्त की

कराची: पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के कर्मियों ने एक अभियान के दौरान इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त की गई हैं।

इन मछुआरों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अब लांढी जेल भेजा जाएगा।'' इस साल अक्टूबर से ऐसा तीसरी बार हुआ है जब भारतीय मछुआरों के जत्थे को पीएमएसए ने गिरफ्तार किया है और उनकी नावें भी जब्त की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश