1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान भारतीय हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियां हटा सकता है, वरिष्ठ अधिकारी ने दिए संकेत

पाकिस्तान भारतीय हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियां हटा सकता है, वरिष्ठ अधिकारी ने दिए संकेत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 06:01 pm IST

भारतीय हवाई क्षेत्र में सभी हवाई मार्गों पर लगी अस्थाई पाबंदियों को हटाने के भारत के फैसले के अनुरूप पाकिस्तान भी भारत के साथ लगी अपनी पूर्वी सीमा पर हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटा सकता है।

Pakistan likely to remove restriction on air space usage- India TV Hindi
Pakistan likely to remove restriction on air space usage

लाहौर: भारतीय हवाई क्षेत्र में सभी हवाई मार्गों पर लगी अस्थाई पाबंदियों को हटाने के भारत के फैसले के अनुरूप पाकिस्तान भी भारत के साथ लगी अपनी पूर्वी सीमा पर हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटा सकता है। पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह संकेत दिया। भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐलान किया, ‘‘भारतीय वायु सेना द्वारा 27 फरवरी 19 को भारतीय हवाई क्षेत्र में सभी हवाई मार्गों पर लगाई गयी अस्थाई पाबंदियों को हटा दिया गया है।’’

भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत सरकार पाकिस्तान की उड़ानों पर लगी हवाई पाबंदियां हटा लेगी तो पाकिस्तान भी हवाई पाबंदियों को हटा सकता है।’’ अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि भारत ने अभी तक पाकिस्तान को उसकी उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र की पाबंदी हटाने की सूचना नहीं दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली है। इस संबंध में अभी तक कोई संदेश नहीं आया है। अगर भारत हमारी उड़ानों पर हवाई प्रतिबंधों को हटा लेता है तो हम भी यह कदम उठा सकते हैं।’’ बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर हमले के बाद इस तरह की पाबंदियां लगाई गयी थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश