1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा भारतीय सीमा क्षेत्र में करतारपुर गलियारे का निर्माण : पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री

30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा भारतीय सीमा क्षेत्र में करतारपुर गलियारे का निर्माण : पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2019 05:47 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 05:47 pm IST

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि गलियारे का निर्माण अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे की तरह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सीमा की ओर गलियारे की लंबाई 4.2 किलोमीटर होगी। सिंगला ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय कोरिडोर बनाया जाएगा।

file photo- India TV Hindi
file photo Image Source : PTI

चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शनिवार को कहा कि भारतीय सीमा की ओर करतारपुर गलियारे का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह गलियारा भारत में पंजाब राज्य के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ेगा।

सिंगला ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘गलियारे का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा जो सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व (जन्मदिन) के पहले ही होगा।’’ 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि गलियारे का निर्माण अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे की तरह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सीमा की ओर गलियारे की लंबाई 4.2 किलोमीटर होगी। सिंगला ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय कॉरिडोर बनाया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बटाला, फतेहगढ़ चूडियां और रामदास से डेरा बाबा नानक जाने वाली सड़कों को उन्नत बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 116 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसके लिए 62 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पहले ही कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत