1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव का हुआ बुरा हाल, आईपीएल के बाद अब लोकल टूर्नामेंट में भी नहीं बन रहे हैं रन

सूर्यकुमार यादव का हुआ बुरा हाल, आईपीएल के बाद अब लोकल टूर्नामेंट में भी नहीं बन रहे हैं रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 02, 2026 08:22 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 08:22 pm IST

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 सूर्यकुमार यादव के लिए काफी निराशाजनक रहा और वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। फॉर्म में वापस लौटने के इरादे से उन्होंने मुंबई टी20 लीग में खेलने का फैसला किया, लेकिन वहां भी उनका खराब फॉर्म जारी रहा।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय बहुत खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले करीब दो सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और अब घरेलू टी20 लीग में भी वह रन नहीं बना पा रहे हैं। IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद, अब मुंबई टी20 लीग के पहले ही मैच में भी वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके खराब प्रदर्शन का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।

मुंबई टी20 लीग में भी नहीं चला सूर्या का बल्ला

मुंबई टी20 लीग के नए सीजन में सूर्यकुमार यादव ट्रायंफ्स नाइट्स MNE टीम की तरफ से खेल रहे हैं। 2 जून को उनकी टीम का पहला मुकाबला नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से हुआ। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी नाइट्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर ही अपने कप्तान अखिल हेरवाडकर सहित 2 अहम विकेट खो दिए। इसके बाद सूर्या बल्लेबाजी के लिए आए और यहां टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी।

19 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव

सूर्या को इस मैच में अच्छी शुरुआत भी मिली। उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। लेकिन वह पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। उन्होंने  सिर्फ 11 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें राहुल सावंत ने आउट किया, जिससे नाइट्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव के पास अपनी फॉर्म वापस पाने और टीम को संकट से निकालने का यह एक बेहतरीन मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। अब देखना ये होगा कि इस लीग के बचे हुए मुकाबलों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

आईपीएल 2026 में सूर्या के बल्ले से नहीं आए रन

आईपीएल 2026 में सूर्या के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन उन्होंने 13 मैच खेले। इस दौरान 13 पारियों में उनके बल्ले से 20.76 के औसत से 270 रन आए। उनका हाईएस्ट स्कोर 60 रन का रहा और उन्होंने आईपीएल 2026 में दो अर्धशतक लगाए। इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले थे, वहां उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में उतना अच्छा नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें

ICC Ranking: वुमेंस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारतीय गेंदबाज ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 में मारी एंट्री

IND vs AFG: BCCI का बड़ा फैसला, 10 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया स्पिन बॉलिंग कोच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल