1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या रोजाना जीरा पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है? यहां जानें

क्या रोजाना जीरा पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है? यहां जानें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 02, 2026 07:19 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 07:19 pm IST

गलत खान-पान की वजह से आज के समय में ज्यादातर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जीरा पानी का सेवन भी करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में जीरा पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

रोजाना जीरा पानी पीने से क्या होता है- India TV Hindi
रोजाना जीरा पानी पीने से क्या होता है Image Source : MAGNIFIC

नियमित रूप से जीरा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारतीय रसोई का यह मुख्य मसाला न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी छिपे होते हैं। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना आज के समय में एक बेहद फेमस हेल्थ ट्रेंड भी बन चुका है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर डायटीशियंस तक, हर कोई पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इसे पीने की सलाह देता है। लेकिन क्या वाकई यह रोजाना पीने से पाचन की समस्याएं दूर होती हैं? आइए वैजानते हैं। 

पाचन तंत्र के लिए कैसे काम करता है जीरा पानी?

जीरे में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व हमारे पेट में पाचक रसों और पित्त के डिस्चार्ज को उत्तेजित करता है। जब पाचक रस सही मात्रा में बनते हैं, तो भोजन को पचाने की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है। रोजाना जीरा पानी पीने से पाचन से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ब्लोटिंग और गैस से राहत
जीरे में एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं। यह आंतों में गैस बनने की प्रक्रिया को रोकता है, जिससे पेट फूलने और भारीपन की समस्या दूर होती है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार
यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे न सिर्फ खाना जल्दी पचता है बल्कि वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

एसिडिटी को करे कम 
जीरा पानी पेट के एसिड स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे सीने में जलन और खट्टी डकारें आना बंद होती हैं।

आंतों की सेहत के लिए  
इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

क्या रोजाना इसे पीना पूरी तरह सुरक्षित है?
आम तौर पर, रोजाना एक गिलास गुनगुना जीरा पानी पीना ज्यादातर लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, किसी भी चीज की अति नुकसानदेह हो सकती है। यदि आप अत्यधिक मात्रा में जीरा पानी पीते हैं, तो इससे कुछ लोगों को पेट में जलन या ब्लीडिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि जीरे की तासीर गर्म होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।