1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मोमोज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है? जानें घर पर कैसे बनाएं?

मोमोज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है? जानें घर पर कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 02, 2026 07:32 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 07:32 pm IST

अगर आपको भी मोमोज खाना खूब पसंद है तो आज हम आपके लिए इसकी ख़ास रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन सामग्री की ज़रूरत होती है और कैसे बनाएं?

मोमोज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए- India TV Hindi
मोमोज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए Image Source : YOUTUBE - @CHEF PRATEEK'S KITCHEN

मोमोज खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आता है। हालांकि, जल्दी लोग मोमोज बना नहीं पाते हैं। कभी इसका आटा सही से नहीं बनता है तो कभी भरावन में कोई कमी रह जाती है। दरअसल, जब जब सामग्री सही मात्रा में नहीं डालते हैं या कुछ चीजों का इस्तेमाल भूल जाते हैं तो यह सही तरीके से नहीं बन पाती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि मोमोज बनाने के लिए कौन सी सामग्री लगेगी और इसे बनाने का तरीका क्या है?

मोमोज बनाने के लिए किन चीजों की ज़रूरत होती है?

मोमोज का आटा बनाने के लिए आपको मैदा, नमक, तेल और पानी की ज़रूरत होगी। वहीं  स्टफिंग के लिए आपको पत्तागोभी, गाजर, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस नमक की ज़रूरत होगी।

मोमोज बनाने के लिए कितनी मात्रा में चाहिए सामग्री?

  • आटे के लिए सामग्री: मैदा का आटा1 कप, नमक स्वादानुसार, तेल 1 चम्मच, पानी आटा गूंधने के लिए 

  • भरावन के लिए: पत्तागोभी 1 कप , गाजर  ½ कप, प्याज  1 , लहसुन 1 बड़ा चम्मच, अदरक 1 छोटा चम्मच , हरी मिर्च: 1-2, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, सोया सॉस 1 छोटा चम्मच, नमक: स्वादानुसार, तेल 1 बड़ा चम्मच

मोमोज बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बतर्न में मैदे डालें और फिर उसमें में नमक और तेल डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंध लें और 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सेट हो जाए।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक पैन में तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब इसमें सारी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से पांच मिनट तक तेज आंच पर पकाएं ताकि उनका कच्चापन दूर हो जाए। अंत में नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब, मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें एकदम पतला बेल लें। बीच में स्टफिंग का मिश्रण रखें और किनारों को मोदक या गुजिया का आकार दें।

  • चौथा स्टेप: अब, एक स्टीमर या बड़ी कड़ाही में पानी उबालें। जाली वाली प्लेट पर तेल लगाकर मोमोज रखें और 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं।

  • पांचवां स्टेप: आपके गरमा-गरम मोमोज तैयार हैं। इन्हें तीखी लाल चटनी या मेयोनेज़ के साथ परोसें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल