1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के दबाव के बीच जैश मुख्यालयों का नियंत्रण अपने हाथों में लिया

पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के दबाव के बीच जैश मुख्यालयों का नियंत्रण अपने हाथों में लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 08:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 11:24 pm IST

पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर की सुरक्षा बड़ा दी गई है। पाकिस्तानी सेना ने जैश के दफ्तर को चारो तरफ से घेर लिया है। आपको बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

Jaish headquarters- India TV Hindi
Jaish headquarters

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने अपनी सरजमीं से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकते हुए शुक्रवार को जैश ए मोहम्मद (जेईएम) मुख्यालयों का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया। इसी आतंकी संगठन (जेईएम) ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं।

Related Stories

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक दिन पहले बयान जारी कर पुलवामा हमले को जघन्य और कायराना बताया तथा इस हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही जोर देकर कहा कि इस तरह की हरकतों को अंजाम देने वालों और धन मुहैया करने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाए। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया, ‘‘पंजाब सरकार ने बहावलपुर स्थित जेईएम मुख्यालयों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।’’

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहावलपुर में दो परिसरों को अपने नियंत्रण में लिया है और उसके कामकाज को देखने के लिए अपना एक प्रशासक नियुक्त किया है। बहावलपुर लाहौर से 400 किमी दूर है। गृह मंत्रालय के एक बयान में यह कहा गया है कि जैश पर कार्रवाई बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले की तर्ज पर की गई। बयान में कहा गया है कि दोनों परिसरों में फिलहाल 70 शिक्षक और 600 छात्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश