1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: पति को मारने के लिए पत्नी ने दूध में मिलाया 'जहर', ससुराल पक्ष के 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान: पति को मारने के लिए पत्नी ने दूध में मिलाया 'जहर', ससुराल पक्ष के 13 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 01:52 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहिता ने अपने पति को मारने के मकसद से कथित तौर पर दूध में जहर मिला दिया...

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहिता ने अपने पति को मारने के मकसद से कथित तौर पर दूध में जहर मिला दिया। पति ने वह दूध नहीं पिया लेकिन उससे बनी लस्सी को पीकर महिला के ससुराल पक्ष के 13 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि महिला अपनी जबरन शादी से नाराज थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरगढ़ इलाके के दौलतपुर की यह रहस्यमयी घटना 2 दिन पहले सामने आई जिसमें कहा गया कि घर के सदस्यों ने गलती से कोई विषाक्त पेय पदार्थ पी लिया।

हालांकि पुलिस ने कहा कि घर के सदस्यों ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं किया, बल्कि यह सब घर की दुल्हन के ‘बदला लेने की कोशिश’ के चलते हुआ। पुलिस ने बताया कि आसिया नाम की महिला ने दूध में जहर मिलाने के अपने गुनाह को कबूल लिया है। कहा जा रहा है कि आसिया को शादी के लिए मजबूर किया गया था और उसने केवल अपने पति अमजद को मारने के मकसद से दूध के गिलास में जहर मिलाया था लेकिन किसी कारणवश अमजद ने वह दूध नहीं पिया। परिवार के सदस्यों ने बाद में लस्सी बनाने के लिए इस दूध का इस्तेमाल किया जिसे पीकर 28 लोगों की हालत बिगड़ी। 

इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग अभी भी अस्पताल में जिदगी और मौत की लड़ाई से जूझ रहे हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके कथित प्रेमी की तलाश में जुटी है। पुलिस को शक है कि इस मामले में उसके प्रेमी का भी हाथ हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश