1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में बस दुर्घटना, 19 लोगों की मौत 25 घायल

फिलीपींस में बस दुर्घटना, 19 लोगों की मौत 25 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2018 11:02 am IST,  Updated : Mar 21, 2018 11:02 am IST

दक्षिणी फिलीपींस में एक बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए। दुर्घटना ओक्सिडेन्टल मिंदोरो के साबल्यान कस्बे में मंगलवार रात 9.30 बजे हुई।

Philippines bus accident 19 killed 25 injured- India TV Hindi
Philippines bus accident 19 killed 25 injured

मनीला: दक्षिणी फिलीपींस में एक बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए। दुर्घटना ओक्सिडेन्टल मिंदोरो के साबल्यान कस्बे में मंगलवार रात 9.30 बजे हुई। चालक का बस पर से नियंत्रण खो गया और वह नाले में जा गिरी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। ()

पुलिस ने बताया कि सड़क काफी घुमावदार थी और जहां हादसा हआ वहां मरम्मत का काम चल रहा था। आपको बता दें कि फिलीपिंस में इस तरह का हादसा पहले भी हो चुका है। इसी तरह का एक हादसा साल 2013 में हुआ था। उस समय एक ट्रंक ने यात्रियों से भरी बस पर टक्कर मारी थी। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 44 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश