1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ​शारजाह से तुर्की जा रहा एक निजी विमान ईरान में क्रैश, 11 की मौत

​शारजाह से तुर्की जा रहा एक निजी विमान ईरान में क्रैश, 11 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2018 07:06 am IST,  Updated : Mar 12, 2018 07:06 am IST

शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि पहचान कर पानी मुश्किल है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

तेहरान: संयुक्त अरब अमीरात से आज रात इस्तांबुल जा रहा तुर्की का एक निजी जेट विमान ईरान के पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

ईरानी टेलीविजन ने देश के आपदा प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मुज्तबा खालिदी के हवाले से खबर दी कि शहर ए कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया और उसमें आग की लपटें उठने लगीं। खालिदी ने सरकारी टीवी से जुड़ी वेबसाइट से बाद में कहा कि स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं और उन्हें बुरी तरह जले हुए 11 शव मिले हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश