1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रेस की आजादी पर इमरान के बयान को आरएसएफ ने 'बेशर्मी' बताया

प्रेस की आजादी पर इमरान के बयान को आरएसएफ ने 'बेशर्मी' बताया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 01:49 pm IST

मीडिया के मामलों पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था रिपोर्टर्स विदआउट बार्डर्स (आरएसएफ) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मीडिया की आजादी को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है।

प्रेस की आजादी पर इमरान के बयान को आरएसएफ ने 'बेशर्मी' बताया- India TV Hindi
प्रेस की आजादी पर इमरान के बयान को आरएसएफ ने 'बेशर्मी' बताया

इस्लामाबाद: मीडिया के मामलों पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था रिपोर्टर्स विदआउट बार्डर्स (आरएसएफ) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मीडिया की आजादी को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। इमरान ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सवालों के जवाब में कहा था कि पाकिस्तान में मीडिया पर कोई पाबंदी नहीं है और यह पूरी तरह से आजाद है। 

Related Stories

उन्होंने यहां तक कहा था कि यह कहना एक 'मजाक' है कि पाकिस्तान में मीडिया पर रोक है। इमरान ने कहा था कि पाकिस्तानी मीडिया, ब्रिटेन की मीडिया से भी अधिक आजाद है और 'सच तो यह है कि यह कुछ अधिक ही आजाद है।'

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी प्रतिक्रिया में आरएसएफ महासचिव क्रिस्टोफ डेलोएरे ने इमरान को संबोधित करते हुए लिखा, "यह साफ है कि या तो आपको ना के बराबर जानकारी दी गई है, और अगर ऐसा है तो आप अपने आसपास के लोगों को तुरंत हटा दें, या फिर आप जान बूझकर तथ्यों को छिपा रहे हैं जोकि आपके जिम्मेदार पद को देखते हुए एक गंभीर बात है।"

आरएसएफ महासचिव ने कहा कि इमरान का यह कहना 'बेशर्मी' जैसा ही है कि पाकिस्तान में प्रेस की आजादी परवान चढ़ रही है। उन्होंने इमरान से आग्रह किया कि वह 'पाकिस्तानी पत्रकारों को अपनी पेशागत जिम्मेदारियों पूरी सुरक्षा व आजादी के साथ निभाने दें।'

जुलाई में इमरान सरकार ने मीडिया पर तगड़ा प्रहार करते हुए आलोचनात्मक कवरेज को 'देशद्रोह जैसा' बताने से भी परहेज नहीं किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश