1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इमरान खान ने ओजीआरए की सिफारिश मानी, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत बढ़कर हुई 117.83 रुपए प्रति लीटर

इमरान खान ने ओजीआरए की सिफारिश मानी, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत बढ़कर हुई 117.83 रुपए प्रति लीटर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 07:14 pm IST

पेट्रोल की कीमत 5.15 रुपए प्रति लीटर व हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 5.65 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है।

Pakistan PM Imran Khan approves fuel price hike- India TV Hindi
Pakistan PM Imran Khan approves fuel price hike Image Source : PAKISTAN PM IMRAN KHAN

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऑयल एंड गैस डेवेलपमेंट अथॉरिटी (ओजीआरए) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए पेट्रोल की कीमतों में 5.15 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके बाद, अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 117.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय सरकार ने अगस्त महीने के लिए सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी है।

पेट्रोल की कीमत 5.15 रुपए प्रति लीटर व हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 5.65 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। इसी तरह से केरोसिन की कीमत में 5.38 रुपए व लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) की कीमत में 8.90 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को नियामक प्राधिकरण ने सरकार को एक सारांश प्रस्तुत किया था, जिसमें उच्च बिक्री कर और पेट्रोलियम लेवी के आधार पर पेट्रोलियम कीमतों की गणना की गई थी।

एक अधिकारी के अनुसार, अरेबियन गल्फ में क्रूड के मूल्य में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। अरेबियन गल्फ में 30 जुलाई को क्रूड का मूल्य 63 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि 28 अप्रैल को इसकी कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल थी। लेकिन, सरकार लगातार करों को धीरे-धीरे बढ़ा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा