1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आया सेना का वाहन, तीन अफसरों सहित चार की मौत

पाकिस्तान: सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आया सेना का वाहन, तीन अफसरों सहित चार की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2019 09:48 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 09:48 am IST

अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबाइली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल...- India TV Hindi
लेफ्टिनेंट कर्नल राशिद करीम बेग, मेजर मोइज मकसूद बेग, कैप्टन आरिफ उल्ला और लांस हवलदार जहीर Image Source : TWITTER/ISPR

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबाइली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में बताया कि सेना के वाहन को निशाना बनाने के लिए जिले के खारकमार इलाके में सड़क किनारे आईईडी लगायी गई थी। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि तीन अधिकारी और एक सैनिक मारे गए हैं जबकि चार अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल राशिद करीम बेग, मेजर मोइज मकसूद बेग, कैप्टन आरिफ उल्ला और लांस हवलदार जहीर के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश