1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में बौद्धों के विरोध के बाद दो मुसलमान गर्वनरों ने इस्तीफा दिया

श्रीलंका में बौद्धों के विरोध के बाद दो मुसलमान गर्वनरों ने इस्तीफा दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2019 05:27 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 05:27 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी प्रांत के गर्वनर अजथ सल्ली और पूर्वी प्रांत के गवर्नर एमएएलएम हिसबुल्ला ने अपने त्यागपत्र राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को सौंप दिए। चार दिन पहले बौद्ध भिक्षुक अथुरालिये रथाना इन गर्वनरों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। रथाना सिरिसेना की पार्टी से सांसद भी हैं।

sri lanka- India TV Hindi
file Image Source : PTI

कोलंबो। श्रीलंका में सोमवार को दो मुसलमान गर्वनरों ने हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इन प्रदर्शनकारियों में अच्छी खासी तादाद बौद्ध समुदाय के भिक्षुओं की थी। ये लोग पवित्र शहर कैंडी में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और वे ईस्टर आत्मघाती बम हमले के जिम्मेदार इस्लामिक आतंकवादियों के उनके कथित समर्थन को लेकर उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी प्रांत के गर्वनर अजथ सल्ली और पूर्वी प्रांत के गवर्नर एमएएलएम हिसबुल्ला ने अपने त्यागपत्र राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को सौंप दिए। सल्ली और हिसबुल्ला, दोनों इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। चार दिन पहले बौद्ध भिक्षुक अथुरालिये रथाना इन गर्वनरों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। रथाना सिरिसेना की पार्टी से सांसद भी हैं।

आपको बता दें कि ईस्टर वाले दिन श्रीलंका में गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर बम धमाके किए गए, जिनमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए। जिसके बाद से श्रीलंका के कई शहरों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया, कई शहरों में इन हमलों की वजह से सांप्रदायिक झड़पों के मामले भी सामने आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश