1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यामां हिंसा के एक साल पूरा होने पर रोहिंग्या समुदाय ने इसे ‘काला दिवस’ दिया करार

म्यामां हिंसा के एक साल पूरा होने पर रोहिंग्या समुदाय ने इसे ‘काला दिवस’ दिया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2018 10:32 am IST,  Updated : Aug 25, 2018 10:32 am IST

बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में रोहिंग्या कार्यकर्ताओं ने आज के दिन को ‘‘काला दिवस’’ घोषित किया। साथ ही यहां दुआओं, भाषणों और गीतों का दौर भी चला।

म्यामां हिंसा के एक साल पूरा होने पर रोहिंग्या समुदाय ने इसे ‘काला दिवस’ दिया करार- India TV Hindi
म्यामां हिंसा के एक साल पूरा होने पर रोहिंग्या समुदाय ने इसे ‘काला दिवस’ दिया करार

कोक्स बाजार (बांग्लादेश): म्यामां में रोहिंग्या समुदाय के लोगों पर सेना के घातक हमले के आज एक वर्ष पूरा होने पर समुदाय ने इसे ‘काला दिवस’ करार दिया है। म्यामां के रखाइन प्रांत में पिछले साल 25 अगस्त को सेना ने रोहिंग्या मुसलमानो पर हमला किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ‘‘जातीय सफाया’’ करार दिया था। सेना की इस क्रूर कार्रवाई के बाद करीब 7,00,000 लोगों ने बांग्लादेश शरणार्थी शिविरों में पनाह ली थी।

बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में रोहिंग्या कार्यकर्ताओं ने आज के दिन को ‘‘काला दिवस’’ घोषित किया। साथ ही यहां दुआओं, भाषणों और गीतों का दौर भी चला।

हालिया प्रवाह ने बांग्लादेश के गरीब कॉक्स बाजार जिले पर भारी दबाव डाला है, जो बहुत जल्दी से दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती बन गया है। राहिंग्या की कई पीढ़ियों ने बांग्लादेश के इन शिविरों में रखाइन से निकाले जाने के बाद पनाह ली है और यह आंकड़ा अब 10 लाख के करीब पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश