1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने इराक से 30 शिशुओं को स्वदेश बुलाया, इनकी मां रह चुकी हैं इस्लामिक स्टेट की सदस्य

रूस ने इराक से 30 शिशुओं को स्वदेश बुलाया, इनकी मां रह चुकी हैं इस्लामिक स्टेट की सदस्य

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 09:48 am IST,  Updated : Nov 19, 2019 09:48 am IST

एक से तीन साल के 30 नन्हें-मुन्ने बच्चों को इराक से रूस भेजा गया है। इन बच्चों की माताएं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के जुर्म में इराक की जेल में बंद हैं।

IRAQ ISIS RUSSIA- India TV Hindi
IRAQ ISIS RUSSIA

मॉस्को। एक से तीन साल के 30 नन्हें-मुन्ने बच्चों को इराक से रूस भेजा गया है। इन बच्चों की माताएं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के जुर्म में इराक की जेल में बंद हैं। रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 32 छोटे-छोटे बच्चे इराक की जेलों में बंद थे। 

इन बच्चों की मां इस्लामिक स्टेट की सदस्य होने की वजह से या तो सजा काट रही हैं या उन्हें सजा सुनाई जानी बाकी है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये बच्चे सोमवार रात मॉस्को पहुंचे और इन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए सीधे अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर से अब तक कुल 122 नाबालिग रूस आ चुके हैं। 

इस्लामिक स्टेट में रूस के काफी नागरिक हैं। वहां से वापस आने वाली ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं और मुस्लिम बहुल कॉकसस क्षेत्र से हैं जिसे चेचेन्या कहा जाता है। ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों ने अपने उन नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है जो इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए गए थे। हालांकि रूस के अधिकारियों ने ऐसे नागरिकों को वापस आने के लिए प्रेरित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश