1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्वी अफागनिस्तान में रिक्शा बम धमाका, 11 बच्चों की मौत, कई घायल

पूर्वी अफागनिस्तान में रिक्शा बम धमाका, 11 बच्चों की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 08:17 pm IST

पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को रिक्शा में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट होने से उसकी चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं। 

Ghazni Blast, Ghazni Children Balst, Ghazni Quran Blast, Ghazni Rickshaw Blast, Ghazni Children Deat- India TV Hindi
अशांत देश अफगानिस्तान से शुक्रवार को एक बम विस्फोट में 11 बच्चों के मारे जाने की खबर सामने आई है। Image Source : GOOGLE MAPS

काबुल: अशांत देश अफगानिस्तान से शुक्रवार को एक बम विस्फोट में 11 बच्चों के मारे जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को रिक्शा में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट होने से उसकी चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं। इस घटना में अन्य 20 के घायल होने की भी खबर है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि हमला दोपहर को गिलान जिले में हुआ।

‘हताहतों की संख्या बढ़ सकती है’

वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि बम धमाका उस समय हुआ जब ड्राइवर मोटर से चलने वाले रिक्शे के साथ सामान बेचने के लिए गांव में दाखिल हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों ने उसे घेर लिया और थोड़ी ही देर बाद विस्फोट हो गया। जुमाजादा के मुताबिक हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि बच्चों को क्यों निशाना बनाया गया। उल्लेखनीय है कि 2 दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगानिस्तान की सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता बावजूद हाल के महीनों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी है।

अफगानिस्तान में मची है हलचल
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने मंगलवार को दोहा में तालिबान के नेताओं के साथ बिना पूर्व में घोषणा किए, एक बैठक कर अमेरिका-तालिबान समझौते के सैन्य पहलुओं पर चर्चा की है। समझौते का उद्देश्य तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच सीधी शांति वार्ता के लिए मंच तैयार करना है। दोहा में बातचीत के बाद जनरल मिले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी से परामर्श करने के लिए काबुल रवाना हो गए। मिले ने जोर देकर कहा कि दोनों पक्षों को तेजी से हिंसा कम करने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश